Skip to content

यह देश है वीर जवानों का

यह देश है वीर जवानों का
अलबेलों का मस्तानों का
इस देश का यारों क्या कहना
यह देश है दुनिया का गहना

यहां चौडी छाती वीरों की
यहां भोली शक्लें हीरों की
यहां गाते हैं रांझे मस्ती में
मचती हैं धूमें बस्ती में

पेडों पे बहारें खुलों की
राहों में क़तारे फूलों की
यहां हंसता है सावन बालों में
खिलती हैं कलियां गालों में

कहीं दंगल शोख़ जवानों की
कहीं करतब तीर कमानों के
यहां नित-नित मेले सजते हैं
नित ढोल और ताशें बजते हैं

दिलबर लिए दिलदार हैं हम
दुश्मन के लिए तलवार हैं हम
मैदां मे अगर हम डट जाएं
मुश्किल है की पीछे हट जाए