हम भी हे तुम भी हो¶
है आग हमारे सीने में हम आग से खेलते आते हैं होय-होय टकराते हैं जो इस ताक़त से वो मिट्टी में मिल जाते हैं होय-होय तुमसे तो पतंगा अच्छा है जो हँसते हुए जल जाता है ओय होय होय होय वो प्यार में मिट तो जाता है (पर नाम अमर कर जाता है) -- 2
हम भी हैं तुम भी हो दोनो हैं आमने-सामने देख लो क्या असर कर दिया प्यार के नाम ने
हम गाते-गरजते सागर हैं कोई हमको बाँध नहीं पाया होय-होय होय हम मौज में जब भी लहराएँ सारा जग डर से थर्राया होय-होय हम छोटी सी वो बूँद सही है सीप ने जिसको अपनाया ओय होय होय होय खारा पानी कोई पी न सका (इक प्यार का मोती काम आया) -- 2 हम भी हैं ...
किस फूल पे मरती है दुनिया है कौन सा फल सबसे मीठा ओय होय-होय नैना से नैना जो टकराए तो कौन हारा और कौन जीता ये दिल का कमल सबसे सुन्दर मेहनत का फल सबसे मीठा ओय होय-होय इस प्यार की बाज़ी में हँस कर (जो दिल हारा वो सब जीता) -- 2 ओय होय-होय हम भी हैं ...
इतना सा है दिल इतना सा जिगर क्या बात बड़ी करने आए होय-होय क्या पैदा होगी आग अगर पत्थर से न पत्थर टकराए होय-होय नन्हा सा ये दिल आँखों में न हो तो पल में अँधेरा हो जाए होय-होय इतना सा ये दिल तू दे-दे अगर (सारा जग तेरा हो जाए) -- 2 हम भी हैं ... देख लो क्या असर ... हम भी हैं ...
जाने कैसी ये मौजें अन्जानीं दिल में आई जैसे याद पुरानी हो याद पुरानी ले लिया दिल मेरा आज की रंग भरी शाम ने हम भी हैं ...
तूने मुझको समझा था बेगाना लेकिन तुझको मैने ही पहचाना हाय पहचाना मिल गईं मंज़िलें राह सी खुल गई सामने हम भी हैं ...
तू जो कह दे मैं तेरी हो जाऊँ खोई-खोई आँखों में खो जाऊँ तुमने ये क्या किया लोग दिल को लगे थामने देख लो क्या असर ... हम भी हैं ...