Skip to content

दुःख भरे दिन बीते

दुःख भरे दिन बीते रे भैया अब सुख आयो रे
रंग जीवन में नया लायो रे -- 2
होय होय दुःख भरे दिन बीते रे भैया, बीते रे भैया

देख रे घटा घिरके आई रस भर-भर लाई -- 2
ओ घटा घिरके आई, हो
छेड़ ले गोरी मन की बीना रिमझिम रुत छाई -- 2
ओ घटा घिरके आई
प्रेम की गागर लाए रे बादर बेकल मोरा जिया होय -- 2
दुःख भरे दिन बीते रे भैया ...

मधुर-मधुर मनवा गाए अपने भी दिन आए -- 2
ओ मधुर मनवा गाए, हो
सावन के संग आए जवानी सावन के संग जाए, ओ -- 2
ओ मधुर मनवा गाये, हो
आज तो जी भर नाच ले पागल कल न जाने रे क्या होये -- 2
दुःख भरे दिन बीते रे भैया